Select Date:

माइंस में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट : हादसे में 6 लोग झुलसे, 2 लोगों की हालत गंभीर

Updated on 27-04-2024 05:42 PM

बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं बाकी 4 का अंबुजा अडानी के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नाइट्रोजन गैस भरते समय सिलेंडर लीक हुआ, जिससे ब्लास्ट हो गया। सिटी कोतवाली प्रभारी अजय झा ने बताया कि हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं। 2 लोगों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं सीमेंट संयंत्र के अधिकारी अतुल गुप्ता ने बताया कि सिर्फ 4 लोग घायल हुए थे और 3 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई और सिर्फ एक को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि थाना प्रभारी ने घटना में 6 लोगों के झुलसने की जानकारी दी है।

झुलसने वाले 6 लोगों के नाम

पुलिस ने जिन लोगों के झुलसने की जानकारी दी है, उनके नाम हैं- नरेश स्वाइन निवासी रवान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर निवासी तिल्दा, राकेश कुमार वर्मा निवासी रवान, सतीश पोर्टफोरे निवासी रवान, शंकर गौरा और मोहम्मद शाहिद शेख।

अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में कई बार हो चुके हैं हादसे

बता दें कि 9 माह पहले जिले के हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमाका हुआ था, जिसकी चपेट में आकर 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां भी ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था, जिसके चलते हादसा हुआ था। इसके पहले भी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद लापरवाही जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा अपने कोर्ट हाल में दोपहर 4 बजे न्यायमूर्ति श्री राकेश माहन पाण्डेय साहब, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल…
 11 May 2024
बालोद। भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त तालाबों का पुनर्जीवन छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे तालाब…
 11 May 2024
भटगांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 9 मई को बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित किये। भटगांव के बेहतर शिक्षण संस्थान लोटस पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्रवासियों को…
 11 May 2024
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के एक भाजपा नेता 26 लाख रुपये का ठगी का शिकार हो गए। ठगी होने की भनक के बाद नेता ने सरसींवा थाना में ठगी करने वाले लोगों…
 11 May 2024
बलौदाबाजार। जिले में आदिवासी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत कोशले का शव उनकी ही कार में मिला है। सुबह सुबह घूमने निकले लोगों ने उसकी हालत…
 11 May 2024
अंबिकापुर। जिले में रायगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया है। शुक्रवार शाम बतौली थाना क्षेत्र में छोटा हाथी और ब्रेजा कार में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से…
 11 May 2024
खैरागढ़ । खैरागढ़ नगर पालिका के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश के एक और शहर से कांग्रेस सरकार गिर गई है।…
 11 May 2024
रायपुर। भारत के 500 एस्पिरेशनल ब्लॉक का सम्पूर्ण विकास हो इसके लिए ब्लॉक स्तर के शिक्षा जगत और समाज कार्य करनेवाले मिलकर पुरजोर प्रयास करें तो ये ब्लॉक भारत के विकसित…
 11 May 2024
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं…
Advertisement