रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है, जबकि घटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं।
धरने पर बैठे नेताओं का कहना है कि जब तक भाजपा नेताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए खम्हारडीह थाना परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो











