Select Date:

कांग्रेस की मांग- मणिपुर के कुछ बूथ पर री-पोलिंग हो:कहा- EVM और VVPAT तोड़े गए, बूथ कैप्टचरिंग हुई, जबरन वोट भी डाले गए

Updated on 27-04-2024 11:50 AM

लोकसभा चुनाव के पहले फेज की ही तरह 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान भी मणिपुर में हिंसा हुई। राज्य के उखरुल जिले में दो मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने EVM और VVPAT मशीनों में तोड़फोड़ की। आउटर मणिपुर सीट पर पहले फेज के बाद दूसरे फेज में भी वोटिंग हुई है।

उखरुल के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कजलाई गंगमेई ने रिटर्निंग ऑफिसर को बताया कि उपद्रवियों ने दोपहर 3.40 बजे के करीब मतदान केंद्रों 44/36 और 44/41 पर EVM और VVPAT की तोड़फोड़ की। ईवीएम को हुए नुकसान की जांच के लिए मतदान केंद्रों पर इंजीनियरों को बुलाया गया था।

कांग्रेस ने बताया बूथों के नाम, कहा- री-वोटिंग कराएं
मणिपुर कांग्रेस ने वोटिंग के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमीशन से राज्य भर के कई पोलिंग बूथ पर री-पोलिंग की बात कही है।

चीफ इलेक्शन कमीशन लिखे लेटर में मणिपुर कांग्रेस ने अज्ञात हथियारबंद लोगों के EVM तोड़ने, बूथ कब्जाने, वोटिंग में धांधली और जबरन वोटिंग की घटनाओं का जिक्र किया है।

कांग्रेस ने पोलिंग बूथ संख्या 43/19 - शिंगकैप, शिंगकैप सरकारी हाई स्कूल में EVM तोड़ने और मतदान केंद्र संख्या 43/46 - नंबाशी खुल्लन, नंबाशी कुलेन सरकारी हाई स्कूल में बूथ कैप्चरिंग और धांधली की घटनाओं का कहा है।

इसके अलावा 44- उखरुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन पोलिंग बूथ 44/36 - उखरुल, उखरुल मॉडल हाई स्कूल, 44/41 - ग्रीनलैंड प्राइमरी स्कूल और 44/50 - केके लीशीफानिट जूनियर हाई स्कूल में भी EVM तोड़फोड़ की बात कही गई है।

कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी उम्मीदवार अल्फ्रेड कन्नगम एस आर्थर के पोलिंग एजेंटों को इन जगहों पर रोका भी गया। आउटर मणिपुर सीट नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के उम्मीदवार के टिमोथी जिमिक का मुकाबला कांग्रेस के अल्फ्रेड कन्नगम एस आर्थर से है। बीजेपी ने NPF को समर्थन दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 10 May 2024
पुणे की एक अदालत ने कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में शुक्रवार को 11 साल बाद फैसला सुनाया। 2013 हत्याकांड मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी…
Advertisement