Select Date:

कांग्रेस CEC की दिल्ली में आज बैठक:अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशी को लेकर होगी चर्चा

Updated on 27-04-2024 11:47 AM

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें UP की अमेठी और रायबरेली के अलावा बची हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगा। अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

कांग्रेस अब तक 317 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए दो फेज के लिए वोटिंग भी हो चुकी है। इसके साथ ही 11 राज्य और 3 UT की सभी सीटों पर वोटिंग भी पूरी हो गई है।

पहले फेज 19 अप्रैल में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे फेज (26 अप्रैल) में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत 67.98% रहा है। 7 मई को तीसरे फेज की वोटिंग होगी।

अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका का चुनाव लड़ना लगभग तय

अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर इंटरनल सर्वे कराया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तय हुआ कि दोनों सीटों पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी उतारा जाएगा। प्रियंका अगर रायबरेली से उतरती हैं, तो यह उनका पहला चुनाव होगा।

राहुल गांधी दो बार अमेठी से लोकसभा सांसद रहे हैं। 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने उन्हें यहां से चुनाव हराया था। फिलहाल, राहुल वायनाड (केरल) से सांसद हैं। वे पिछली बार की तरह अमेठी ​​​​​​​और वायनाड, दोनों सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।

वायनाड में 26 अप्रैल को दूसरे फेज में वोटिंग चुकी है। अमेठी और रायबरेली में पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होगी। दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल-प्रियंका 30 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 10 May 2024
पुणे की एक अदालत ने कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में शुक्रवार को 11 साल बाद फैसला सुनाया। 2013 हत्याकांड मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी…
Advertisement