देखते ही देखते शीतलदास की बगिया से राजा भोज सेतु मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद भी कुछ देर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
सड़क रोककर तालाब की तरफ भागे लोग
घटना शाम करीब पांच बजे की है। तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिसकर्मी मर्ग की कार्रवाई में जुटे थे, इसी दौरान शव देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई।
कई लोग अपने वाहन सड़क पर ही रोककर तालाब की तरफ खड़े हो गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार रात घर से निकला था युवक
मृतक की पहचान 35 वर्षीय नितिन यादव, निवासी आजाद मार्केट, मंगलवारा के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार नितिन करीब तीन महीने से बेरोजगार था और अविवाहित था। वह मंगलवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार शाम उसका शव बड़े तालाब में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
