Select Date:

भाजपा मनाएगी विकसित भारत का अमृत काल, बैठक में बनी कार्ययोजना

Updated on 12-06-2025 01:12 PM

रायपुर। रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बुधवार शाम जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के प्रतिपादन की पूर्ण जानकारी जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को में दी गई। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी साथ ही सभी पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

रमेश सिंह ठाकुर ने कहा देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ग्यारह साल पूर्ण हो चुके हैं  और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के ग्यारह साल बेमिसाल गौरव पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ हमारी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने 9 जून से लेकर 21 तक राष्ट्रीय , प्रदेश स्तरीय , जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रदत्त किए गए हैं जिसके तहत वृहद वृक्षारोपण , बदलता भारत मेरा अनुभव पर डिजिटल प्रतियोगिता , जिला स्तरीय प्रेस वार्ता , मंडल स्तर पर संकल्प सभा , शक्तिकेंद्र पर चौपाल और आयुष्मान पंजीकरण , जिला एवं मंडल स्तर पर योग दिवस , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन , आपातकाल के 50 वर्ष होने पर प्रदर्शनी और कार्यशाला और साथ ही कल शाम 5 बजे बेबीलॉन इंटरनेशनल फाफाडीह चौक पर प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना तय है उक्त कार्यक्रम में रायपुर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे ।

रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत आवश्यक बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुबा और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने किया आज आहुत बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, आशु चंद्रवंशी, गोपी साहू,  हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा, संजय तिवारी, सुभाष अग्रवाल, तुषार चोपड़ा, अमित मैशेरी,  जितेंद्र गोलछा, अनिल बाघ, राहुल राय,  वंदना राठौर, राजकुमार राठी,  तोषण कुमार साहू, संजय सिंह अभिषेक तिवारी चैतन्य टावरी, प्रवीण देवड़ा, अनिल सोनकर, भोला साहू, विनय जैन, भागीरथी यादव, केदार धनगर, पुरुषोत्तम मोवले, संदीप जंघेल, संतोष कुमार सोनी, संदीप जहांगीर, दलविंदर सिंह बेदी, संतोष साहू, अनूप खेलकर, रविंद्र सिंह ठाकुर, योगेश साहू, जितेंद्र गंडेचा,  राम प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, अनीश दास, दीपक शर्मा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2025
रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के…
 13 June 2025
रायपुर 13 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया…
 13 June 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी छत्तीसगढ़ के सीईओ सह महासचिव एम.के. राउत एवं चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला शाखा रेडक्रास सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बैठक आयोजित की गई। इस…
 13 June 2025
दुर्ग। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम बेल्हारी में कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा (अ) दुर्ग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर ललिता रामटेके ने मिट्टी परीक्षण के महत्व, धान की कतार बुवाई,…
 13 June 2025
बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य माहिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी व श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित…
 13 June 2025
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा 15 जून 2025 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर  बीएस उइके ने जिला…
 13 June 2025
राजनांदगांव। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम साकरा एवं ईरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा…
 13 June 2025
राजनांदगांव । आयुष विभाग द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के आयुष ग्राम अर्जुनी में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत नि:शुल्क एनसीडी कैम्प एवं जनजागरूकता शिविर का…
 13 June 2025
गरियाबंद । कलेक्टर  बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में भी प्रभावी…
Advertisement