भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में भुजरिया-कजलियां पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। पर्व पर हरियाली, खुशहाली, उन्नति और सामाजिक सद्भाव की कामना की गई। अंकुरित भुजरिया को समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं शनिवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और भक्तों ने परिवार की सुख-शांति एवं मंगल की प्रार्थना की। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं ट्रस्टियों ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व भारतीय संस्कृति, संस्कार, प्रकृति संरक्षण और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
भगवान जी एवं श्री दादाजी गुरुदेव एवं श्री हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की गई।
