बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा का निकला नालंदा कनेक्शन, कायस्थ हैं या नहीं, जानें पूरी बात
नालंदा/पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अभिषेक कुमार सिन्हा का टिकट काटकर नालंदा के लाल नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है। नीरज सिन्हा मूल रूप से नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित पतासंग गांव के रहने वाले हैं और कायस्थ समाज से ताल्लुक रखते हैं। इस युवा और अविवाहित चेहरे पर दांव लगाने से न सिर्फ पटना, बल्कि नालंदा के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पित जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता देकर एक बड़ा सियासी संदेश दिया है।











