'बालवीर' फेम जोइता चटर्जी Covid-19 पॉजिटिव, खांसी-जुकाम के बाद कराया था टेस्ट, बोलीं- खुद को अलग कर लिया है
Updated on
27-05-2025 02:47 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोरोना वायरस का शिकार हो गई है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगवाई और खुद को सभी से अलग-थलग कर लिया। वो सारे प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं। साथ ही अपने समर्थकों के लिए मैसेज भी दिया है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। मालूम हो कि देशभर में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
Joyeeta Chatterjee को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। इसी के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद 'बालवीर' और 'क्लास ऑफ 2020' एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया।
'मैंने पहले भी वैक्सीन लगवाई थी'
खबर की पुष्टि करते हुए जोइता ने कहा, 'हां, यह सच है और मैं वास्तव में इस समय COVID-19 पॉजिटिव हूं। हालांकि, मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और यह सिर्फ एक फेज है। मैंने पहले भी अपने वैक्सीन लगवाए थे और इसलिए मुझे लगता है कि चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगी।'
फैंस का किया धन्यवाद
एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, 'मैं अपने प्रोटोकॉल और आइसोलेशन का पालन कर रही हूं और जल्द ही वापस काम पर लौटूंगी। सभी को शुभकामनाएं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इसे पहली प्राथमिकता दें। सभी के प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहें। सभी की आभारी हूं।'
शिल्पा शिरोडकर को हुआ था कोरोना
जोइता हाल ही में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाली एकमात्र एक्ट्रेस नहीं हैं। 'बिग बॉस' फेम शिल्पा शिरोडकर भी इसका शिकार हुई थीं। अब ठीक हो गई हैं।
बॉलीवुड छोड़ चुकीं ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। उन्होंने फिर इस्तीफा भी दे दिया…
एक्ट्रेस चाहत खन्ना टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के बारे में बातें करती हैं और पर्सनल लाइफ पर भी काफी चर्चा करती हैं।…
म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग थी। इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शूटर…