कैस अहमद ने इंजरी का नाटक किया?
क्रिकेट में कई बार समय बर्बाद करने के लिए खिलाड़ी इंजरी का नाटक करते हैं। अफगानिस्तान की पारी का 140वां ओवर चल रहा था। 8 विकेट गिर चुके थे और कैस अहमद स्ट्राइक पर थे। तैजुल इस्लाम की गेंद पर खेलने के तुरंत बाद वह दर्द से चिल्लाने लगे। उन्होंने अपने बाएं पैर का हैमस्ट्रिंग पकड़ लिया और जमीन पर गिर गए। बांग्लादेश टीम के फिजियो मैदान पर आ गए। इसकी वजह से खेल थोड़ी देर के लिए रुक गया। बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास कैस को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।2024 टी20 विश्व कप की घटना याद आ गई
जब कैस अहमद क्रीज पर दर्द में गिरे तो कमेंटेटर हंस पड़े। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में हुई घटना याद आ गई। तब भी अफगानिस्तान के सामने बांग्लादेश की ही टीम थी। करो या मरो के सुपर-8 मैच चल रहा था। बांग्लादेश की पारी के 12वें ओवर के दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई थी। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान उस समय बांग्लादेश से 2 रन आगे चल रहा था। अगर खेल वहीं रुक जाता तो अफगानिस्तान जीत जाता।अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने बाहर को गेम धीमा करने का इशारा किया। स्लिप पर फील्डिंग कर रहे ऑलराउंडर गुलबदीन नईब ने कोच का इशारा देखते ही अपनी हैमस्ट्रिंग को पकड़ लिया और दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े। इस घटना के कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और नईब को मैदान से बाहर ले जाया गया। बारिश रुकने के कुछ ही मिनटों बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो नईब मैदान पर वापस आए। विकेट मिलने के बाद तेजी से दौड़कर जश्न भी मनाया।



