55 साल के बागची पिछले तीन साल से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। RBI इस बात की जांच कर रहा है कि कुछ साल से मुख्यधारा की बैंकिंग से दूर रहने के कारण वह रेगुलेटरी और ऑपरेटिंग माहौल में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम हैं या नहीं।
बैकअप प्लान
बागची साल 2023 में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के CEO बनने से पहले 2017 से ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। इस भूमिका में वह होलसेल बैंकिंग, ट्रांजैक्शन बैंकिंग, मार्केट्स ग्रुप और प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग ग्रुप का कामकाज संभालते थे। आरबीआई के पास उनका मूल्यांकन करने के लिए ज्यादा समय नहीं है क्योंकि मौजूदा CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।एक सूत्र ने कहा, "मुख्य सवाल यह है कि क्या RBI, तीन साल से ज्यादा समय तक दूर रहने के बाद बागची की मुख्यधारा की बैंकिंग में वापसी को लेकर सहज है। इस मूल्यांकन में IRDA और ICICI बैंक से मिलने वाली राय महत्वपूर्ण होगी। चूंकि जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है, इसलिए अगर रेगुलेटरी प्रक्रिया उपलब्ध समय सीमा से आगे बढ़ती है, तो बोर्ड को बैकअप विकल्प भी तैयार रखने पड़ सकते हैं।"
