शिपिंग कंपनियों के मालिक इस खबर का आकलन कर रहे हैं और समझौते की बारीकियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते की पूरी डिटेल आने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं। यही वजह है कि सोमवार के शुरुआती घंटों में इस समुद्री कॉरिडोर के आसपास जहाजों की आवाजाही न के बराबर देखी गई। हालांकि, भारतीय टैंकर 'दिशा' ने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया है
अभी कहां है यह टैंकर?
ब्लूमबर्ग की ओर से जुटाए गए शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारत की एक सरकारी आयातक कंपनी द्वारा लॉन्ग-टर्म लीज पर लिया गया यह LNG जहाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उत्तर में है और ओमान के करीब पहुंच रहा है। डेटा के मुताबिक, इस टैंकर ने 1 मार्च के आसपास कतर की रास लफ्फान (Ras Laffan) फैसिलिटी से गैस की खेप लोड की थी।वैश्विक तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाने वाला 'होर्मुज जलमार्ग' फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से पूरी तरह बंद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद होर्मुज को आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा।











