भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने के बाद हुआ।
मैनेजर ने प्रेशर ड्राप कराकर रुकवाई ट्रेन
जनरल कोच में यात्रा कर रहे रामवीर कोहली ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिर गए। घटना को मेल ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे ने देख लिया। उन्होंने तत्काल ट्रेन का प्रेशर ड्राप कराकर गाड़ी रुकवाई और यात्रियों की मदद से घायल यात्री को उठाया।
फर्स्ट एड देकर भोपाल में की एंबुलेंस की व्यवस्था
- गिरने और घिसटने से यात्री के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं और रक्तस्राव हो रहा था। हाथ की दो उंगलियों के नाखून भी क्षतिग्रस्त हुए थे।
- चौबे ने तुरंत घायल को फर्स्ट एड दिया और घटना की सूचना पंक्चुअलिटी व कमर्शियल कंट्रोल को दी। यात्री को ब्रेक वैन में सुरक्षित रखा गया। साथ ही भोपाल स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए सूचना दी गई, ताकि पहुंचते ही उसे उपचार मिल सके।
