Select Date:

28 अप्रैल 2024

Updated on 28-04-2024 09:22 AM
दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2081*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - वैशाख*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - चतुर्थी प्रातः 08:21 तक पंचमी*
*⛅नक्षत्र - मूल प्रातः 04:49 अप्रैल 29 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
*⛅योग- शिव रात्रि 02:06 अप्रैल 29 तक तत्पश्चात सिद्ध*
*⛅राहु काल - शाम 05:24 से शाम 07:00 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:12*
*⛅सूर्यास्त - 07:00*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से 05:27 तक*
*⛅ अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:10 से दोपहर 01:02 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:13 अप्रैल 29 से रात्रि 12:58 अप्रैल 29 तक*
*⛅विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 सदगृहस्थों के आठ लक्षण 🌹*

*🌹 सदगृहस्थों के लक्षण बताते हुए महर्षि अत्रि कहते हैं कि अनसूया, शौच, मंगल, अनायास, अस्पृहा, दम, दान तथा दया – ये आठ श्रेष्ठ विप्रों तथा सदगृहस्थों के लक्षण हैं । यहाँ इनका संक्षिप्त परिचय दिया जा रहा हैः*

*🌹अनसूयाः जो गुणवानों के गुणों का खंडन नहीं करता, स्वल्प गुण रखने वालों की भी प्रशंसा करता है और दूसरों के दोषों को देखकर उनका परिहास नहीं करता – यह भाव अनसूया कहलाता है ।*

*🌹 शौचः अभक्ष्य-भक्षण का परित्याग, निंदित व्यक्तियों का संसर्ग न करना तथा आचार – (शौचाचार-सदाचार) विचार का परिपालन – यह शौच कहलाता है)*

*🌹 मंगलः श्रेष्ठ व्यक्तियों तथा शास्त्रमर्यादित प्रशंसनीय आचरण का नित्य व्यवहार, अप्रशस्त (निंदनीय) आचरण का परित्याग – इसे धर्म के तत्त्व को जानने वाले महर्षियों द्वारा ʹमंगलʹ नाम से कहा गया है ।*

*🌹 अनायासः जिस शुभ अथवा अशुभ कर्म के द्वारा शरीर पीड़ित होता हो, ऐसे व्यवहार को बहुत अधिक न करना अथवा सहज भाव से आसानीपूर्वक किया जा सके उसे करने का भाव ʹअनायासʹ कहलाता है ।*

*🌹 अस्पृहाः स्वयं अपने-आप प्राप्त हुए पदार्थ में सदा संतुष्ट रहना और दूसरे की स्त्री की अभिलाषा नहीं रखना – यह भाव ʹअस्पृहाʹ कहलाता है ।*

*🌹 दमः जो दूसरे के द्वारा उत्पन्न बाह्य (शारीरिक) अथवा आध्यात्मिक दुःख या कष्ट के प्रतिकारस्वरूप उस पर न तो कोई कोप करता है और न उसे मारने की चेष्टा करता है अर्थात् कियी भी प्रकार से न तो स्वयं उद्वेग की स्थिति में होता है और न दूसरे को उद्वेलित करता है, उसका यह समता में स्थित रहने का भाव ʹदमʹ कहलाता है ।*

*🌹 दानः ʹप्रत्येक दिन दान देना कर्तव्य हैʹ - यह समझकर अपने स्वल्प में भी अंतरात्मा से प्रसन्न होकर प्रयत्नपूर्वक यत्किंचित देना ʹदानʹ कहलाता है ।*

*🌹 दयाः दूसरे में, अपने बंधुवर्ग में, मित्र में, शत्रु में, तथा द्वेष करने वाले में अर्थात् सम्पूर्ण चराचर संसार में एवं सभी प्राणियों में अपने समान ही सुख-दुःख की प्रतीति करना और सबमें आत्मभाव-परमात्मभाव समझकर सबको अपने ही समान समझकर प्रीति का व्यवहार करना – ऐसा भाव ʹदयाʹ कहलाता है । महर्षि अत्रि कहते हैं, इन लक्षणों से युक्त शुद्ध सदगृहस्थ अपने उत्तम धर्माचरण से श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर लेता है, पुनः उसका जन्म नहीं होता और वह मुक्त हो जाता हैः*

*यश्चैतैर्लक्षणैर्युक्तो गृहस्थोઽपि भवेद् द्विजः।*
*स गच्छति परं स्थानं जायते नेह वै पुनः।।*
      *(अत्रि संहिताः 2.42)*




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
वारः शनिवार विक्रम संवतः 2081 शक संवतः 1946 माह/पक्ष: वैशाख मास – शुक्ल पक्ष तिथि : चतुर्थी रहेगी. चंद्र राशि : मिथुन राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्रः मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 10:14…
 10 May 2024
वारः शुक्रवार विक्रम संवतः 2081 शक संवतः1946 माह/पक्ष: वैशाख – शुक्ल पक्ष तिथि: तृतीया रात्रि 2:50 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी . चंद्र राशिः वृष राशि रात्रि 10:30 मिनट तक…
 09 May 2024
🌤️ *दिन - गुरूवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - प्रतिपदा…
 08 May 2024
दिन - बुधवार**⛅विक्रम संवत् - 2081**⛅अयन - उत्तरायण**⛅ऋतु - ग्रीष्म**⛅मास - वैशाख**⛅पक्ष - कृष्ण**⛅तिथि - अमावस्या सुबह 08:41 तक तत्पश्चात प्रतिपदा**⛅नक्षत्र - भरणी दोपहर 01:33 तक तत्पश्चात कृतिका**⛅योग- सौभाग्य शाम…
 07 May 2024
दिन - मंगलवार**⛅विक्रम संवत् - 2081**⛅अयन - उत्तरायण**⛅ऋतु - ग्रीष्म**⛅मास - वैशाख**⛅पक्ष - कृष्ण**⛅तिथि - चतुर्दशी सुबह 11:40 तक तत्पश्चात अमावस्या**⛅नक्षत्र - अश्विनी दोपहर 03:32 तक तत्पश्चात भरणी**⛅योग- आयुष्मान रात्रि…
 06 May 2024
दिन - सोमवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️ *पक्ष -…
 05 May 2024
दिन - रविवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️ *पक्ष -…
 04 May 2024
शक सम्वत:1946 क्रोधीविक्रम सम्वत:2081 पिङ्गलगुजराती सम्वत:2080 राक्षसचन्द्रमास:वैशाख - पूर्णिमान्तचैत्र - अमान्ततिथिएकादशी - 08:38 पी एम तकआज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय का समय : 05:38 ए एमसूर्यास्त का समय : 06:58 पी एमचंद्रोदय…
 03 May 2024
⛅दिन - शुक्रवार**⛅विक्रम संवत् - 2081**⛅अयन - उत्तरायण**⛅ऋतु - ग्रीष्म**⛅मास - वैशाख**⛅पक्ष - कृष्ण**⛅तिथि -  दशमी रात्रि 11:24 मई 03 तक तत्पश्चात एकादशी**⛅नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 12:06 मई 04 तक…
Advertisement