दिन - बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन - दक्षिणायन
🌤️ ऋतु - शरद ॠतु
🌤️ मास - भाद्रपद
🌤️ पक्ष - शुक्ल
🌤️ तिथि - द्वादशी रात्रि 10:50 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र - श्रवण सुबह 09:09 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
🌤️ योग - सुकर्मा शाम 04:27 तक तत्पश्चात धृति
🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:31 से दोपहर 02:02 तक*
🌤️ सूर्योदय - 06:28
🌤️ सूर्यास्त - 06:33
👉 दिशाशूल - उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण - पंचक (आरंभ : रात्रि 09:57)
विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 24 सितम्बर, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
🌷 ज्योतिष शास्त्र 🌷
🙏🏻 25 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
➡️ पैसा नौकरी बिजनेस हर समस्या का हल है ये उपाय
👉🏻 भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
👉🏻 भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
👉🏻 श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। धन की कमी पूरी होगी।
👉🏻 स्फटिक से बनी श्री गणेश की मूर्तियाँ भक्तों को बांटें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
👉🏻 श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।
👉🏻 श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।
👉🏻 आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के रोग ठीक होने लगेंगे।
👉🏻 भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।
👉🏻 भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।
👉🏻 तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।
👉🏻 भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।
👉🏻 पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 23 सितंबर
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।
परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
आज का राशिफल
मेष - पॉजिटिव- किसी रिश्तेदार से गलतफहमी चल रही है तो आज उसे दूर करने का अच्छा समय है। परिवार के वरिष्ठ लोगों की मदद से बातचीत आसान होगी और संबंध फिर बेहतर हो सकते हैं। इसी दौरान किसी खास व्यक्ति से संपर्क बनेगा, जो आगे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नेगेटिव- अच्छे मौके मिलने के बावजूद सोच सकारात्मक रखना जरूरी है। अपनी जरूरी चीजें संभालकर रखें, क्योंकि भूलने या खोने की स्थिति बन सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई दुखद खबर मिलने से मन उदास हो सकता है, इसलिए खुद को नकारात्मक विचारों में ज्यादा न उलझने दें।
वृष - पॉजिटिव- आज मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा और देखभाल से उन्हें खुशी मिलेगी और आपको भी मानसिक सुकून रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन शांत रहेगा। नेगेटिव- लोगों से मिलते समय अपनी गरिमा बनाए रखें और बेकार की बहस से दूर रहें। ज्यादा जोखिम लेना मुश्किल में डाल सकता है। किसी रिश्तेदार के ईर्ष्यालु व्यवहार से मन परेशान हो सकता है, लेकिन प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा।
मिथुन - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इसी के साथ किसी दोस्त या रिश्तेदार से पुराने मतभेद भी दूर हो सकते हैं। नेगेटिव- सुबह के समय थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। बिना पूछे सलाह देना या दूसरों के मामलों में दखल देना परेशानी बढ़ा सकता है।
कर्क - पॉजिटिव- काम ज्यादा रहेगा, लेकिन इसी व्यस्तता में कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे। जमीन या प्रॉपर्टी से फायदा होने के अच्छे योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है और घर के वरिष्ठ लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से विवाद बढ़ सकता है और बात कानूनी या पुलिस तक भी पहुंच सकती है। इसलिए गैरजरूरी मामलों से दूरी रखें और अपने काम पर फोकस करें।
सिंह - पॉजिटिव- आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभा पाएंगे। परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो आपकी समझदारी से समाधान निकल सकता है। ऐसे मामलों में दूसरों की बात पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय अपना फैसला ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। नेगेटिव- रूटीन व्यवस्थित रखें, वरना कोई जरूरी काम छूट सकता है। बच्चों की गतिविधियों और दोस्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज गैरजरूरी यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
कन्या - पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके काम करने के तरीके की वजह से समाज में पहचान बनेगी। युवाओं को अपनी योजना आगे बढ़ाने में अनुभवी लोगों की सलाह फायदा देगी। नेगेटिव- सफलता का दिखावा न करें और अपनी जरूरी योजनाएं हर किसी से शेयर न करें। लापरवाही से पैसा बर्बाद हो सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। ज्यादा सोचने की वजह से बेचैनी और नींद की समस्या भी हो सकती है।
तुला - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम होगा और निवेश से जुड़ी नई योजना पर भी विचार कर सकते हैं। मेहमानों के आने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। नेगेटिव- भावनाओं में आकर फैसला न लें और जरूरत पड़ने पर व्यावहारिक सोच रखें। कोई जरूरी वस्तु खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए सामान संभालकर रखें। जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत रिश्तों में परेशानी बढ़ा सकती है।
वृश्चिक - पॉजिटिव- परिवार और पैसों दोनों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। निजी कामों में सफलता मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मुश्किल काम भी पूरा करने की क्षमता बनी रहेगी। नेगेटिव- कुछ पुराने निजी काम पूरे करने पड़ सकते हैं, लेकिन मन पूरी तरह एकाग्र नहीं रहेगा। ऐसे में लापरवाही से काम करने के बजाय जरूरी काम थोड़ी देर टालना बेहतर हो सकता है। किसी उलझन में अनुभवी लोगों की सलाह लें।
धनु - पॉजिटिव- लंबे समय से रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और तनाव कम होगा। जो लोग पिछले कुछ समय से आपके विरोध में थे, वे भी अब आपका साथ दे सकते हैं। इससे रुके काम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नेगेटिव- निजी कामों में खुद को व्यस्त रखें और किसी करीबी रिश्तेदार से बहस में न उलझें। गुस्से की वजह से माहौल खराब हो सकता है। यात्रा की योजना है तो फिलहाल टालना बेहतर होगा।
मकर - पॉजिटिव- किसी खास लक्ष्य को लेकर मेहनत कर रहे थे तो आज सफलता मिल सकती है। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी खरीदारी भी होगी। आपके सहज व्यवहार की वजह से लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। नेगेटिव- अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें, क्योंकि समय से पहले जानकारी बाहर आने से नुकसान हो सकता है। वाहन या कीमती सामान खराब होने से अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। यात्रा करते समय सामान अच्छी तरह चेक करें।
कुंभ - पॉजिटिव- हर काम को प्लानिंग के साथ करेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर और बिजनेस के बीच तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के घर आने से परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- परेशानी आने पर घबराने के बजाय शांत रहें। हर किसी से अपनी समस्याएं शेयर न करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। किसी सदस्य की सेहत खराब होने से रूटीन भी व्यस्त रहेगा।
मीन - पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर उत्साह रहेगा और उसमें सफलता भी मिल सकती है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे मानसिक सुकून रहेगा। किसी करीबी दोस्त या फोन के जरिए अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से निजी बात को लेकर बहस हो सकती है। युवाओं को भावनाओं और जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसका असर करियर और घर के माहौल दोनों पर पड़ सकता है।
