14 सितंबर 2026

14 सितंबर 2026
दिन - सोमवार
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - तृतीया सुबह 07:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - चित्रा दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग - ब्रह्म दोपहर 12:47 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️*राहुकाल - सुबह 07:58 से सुबह 09:30 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:26*
🌤️ *सूर्यास्त -  06:41*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण -  हरितालिका तीज,विनायक चतुर्थी,श्रीगणेश चतुर्थी,(चंद्र-दर्शन निषिद्ध,चद्रास्त: रात्रि 08:53),श्रीगणेश महोत्सव प्रारंभ*
 *विशेष- *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*  
            
🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡️ *15 सितम्बर 2026 मंगलवार को सूर्योदय से सुबह 07:44 तक मंगलवारी चतुर्थी है ।*
🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग* 
🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*
👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष🌹
आपका जन्मदिन: 14 सितंबर
 
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
 
आपके लिए खास 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
परिवार : दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।
 
करियर: यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।

मेष - पॉजिटिव- दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दूसरों की मदद करने का भाव भी बना रहेगा। नेगेटिव- सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चुनाव करें। बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर एकाग्र रहें। बिना अनुभव के कोई जिम्मेदारी न लें। विद्यार्थी पढाई के प्रति लापरवाही न करें।

वृष - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें, इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- निवेश या किसी को उधार देते समय उससे जुडे सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी न होने दें। रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए जरूरत पडे तो समझौता करने से भी पीछे न हटें।

मिथुन - पॉजिटिव- बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढेगी। विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा दे सकता है। फाइनेंस से जुडा कोई मामला अटका है तो उसे सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा। नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। परिस्थितियों पर समझदारी से काबू पाना होगा। आपके पास कई योजनाएं होंगी, लेकिन उन्हें अमल में लाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।


कर्क - पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी। आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। इससे लाभ मिलने के साथ उत्साह और ऊर्जा भी बढेगी। नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। विद्यार्थी पढाई पर पूरा ध्यान दें। आलस की वजह से काम टालने से बचें। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि नकारात्मक बात रिश्ते बिगाड सकती है।

सिंह - पॉजिटिव- घर की व्यवस्था और सुधार से जुडे कामों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुलझाने से उनका आत्मविश्वास और खुशी बढेगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय समय पर फैसला लें। व्यक्तिगत या कारोबारी तनाव का असर घर के माहौल पर पड सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि इससे समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।

कन्या - पॉजिटिव- मीडिया, मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें। आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। फोन कॉल के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना नुकसान दे सकता है। ससुराल पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। गैरजरूरी कामों पर खर्च ज्यादा हो सकता है।

तुला - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कामों की रूपरेखा बना लें, इससे सफलता मिलने की संभावना बढेगी। किसी सराहनीय काम की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबे समय से करियर को लेकर संघर्ष कर रहे युवाओं को इससे जुडी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- राजनीति से जुडे लोगों को किसी वजह से मानहानि का सामना करना पड सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागज संभालकर रखें। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच न करें।


वृश्चिक - पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार से जुडा काम चल रहा है तो वास्तु से जुडे नियमों का भी ध्यान रखें। आलस छोडकर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करें। समय आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नेगेटिव- किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, लेकिन जल्दी ही स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें।

धनु - पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से लंबे समय से किसी काम में आ रही रुकावट दूर होगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताएंगे। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें, वरना प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

मकर - पॉजिटिव- सामाजिक और समिति से जुडी गतिविधियों में योगदान देने से संपर्क का दायरा बढेगा। प्रभावशाली लोगों से नई जानकारियां मिलेंगी। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से जुडी अप्रिय सूचना मन परेशान कर सकती है। चिडचिडापन हावी न होने दें। फिलहाल किसी योजना में पैसा लगाने या उधार देने से बचें।

कुंभ - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद घटना से हो सकती है। कुछ समय से जिस सुकून की तलाश थी, वह मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को नई उम्मीद मिल सकती है। नेगेटिव- मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें। खासतौर पर महिलाओं को सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। संतान की कोई जिद परेशान कर सकती है।

मीन - पॉजिटिव- कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। दोस्तों से मुलाकात होगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। युवा अपनी ही किसी लापरवाही से परेशानी में पड सकते हैं।
Advertisement