🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु*
🌤️ *मास - भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - अष्टमी रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 11:04 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग - हर्षण शाम 03:44 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️*राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:38 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:24*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:51*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (निशीथकाल : मध्यरात्रि 12:03 से 12:49 तक)*
💥*विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 4 सितंबर
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।
व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
मेष - पॉजिटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं पर काबू रखकर समझदारी और सूझबूझ से काम करेंगे तो उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। नेगेटिव- गुस्सा और अहंकार अपने ऊपर हावी न होने दें। समय और परिस्थिति के मुताबिक स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
वृष - पॉजिटिव- सामाजिक और कारोबारी दोनों जगह आपका प्रभाव बना रहेगा। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी भी परिस्थिति में अपनी समझ से काम निकालने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी समस्या से घबराने के बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। बाहरी लोगों के दखल से परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। स्वभाव में लचीलापन रखना जरूरी होगा। गुस्सा और जिद पर काबू रखें।
मिथुन - पॉजिटिव- रिश्तों को संभालकर रखने से आपसी प्यार और अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके अपने फैसले सही साबित होंगे, इसलिए अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। सोसाइटी या सामाजिक मामले से जुड़े किसी विवाद में आपकी राय निर्णायक साबित होगी। नेगेटिव- काम मन मुताबिक न होने पर बेचैनी बढ़ सकती है। गुस्से के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। समय के मुताबिक स्वभाव में बदलाव और समझदारी लाना जरूरी होगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।
कर्क - पॉजिटिव- लंबे समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। इससे उत्साह और आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। किसी समाजसेवी संस्था के काम में भी समय देंगे। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगी। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं, वरना कोई मौका हाथ से निकल सकता है। बच्चों की किसी समस्या का समाधान निकालने में उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवाओं को गैर जरूरी मौज-मस्ती में समय खराब नहीं करना चाहिए।
सिंह - पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से परिवार और सामाजिक कामों में जो योगदान दे रहे हैं, उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत से कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें, वरना नुकसान हो सकता है। कोई नकारात्मक बात आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसी स्थिति में अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें।
कन्या -पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। इसके लिए पूरी मेहनत से काम करना होगा। अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें। आपसे कोई गलती हो सकती है या कोई व्यक्ति धोखा भी दे सकता है। बेहतर होगा कि आज ऐसे काम टाल दें।
तुला - पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। समय का सही इस्तेमाल करने से दिनचर्या व्यवस्थित कर पाएंगे। लंबे समय से जिन मेहमानों का इंतजार था, उनके आने से खुशी मिलेगी। घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। नेगेटिव- व्यावहारिक सोच रखें और पैसों के मामले में किसी तरह का समझौता न करें। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। पड़ोसियों के किसी विवाद में खुद को शामिल न करें।
वृश्चिक - पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। इससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर गर्व महसूस होगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विद्यार्थियों का पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक परेशानियां रहेंगी। तनाव लेने के बजाय उनका समाधान निकालने की कोशिश करें। रिश्ते बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। आज कहीं भी आने-जाने से बचना बेहतर रहेगा।
धनु - पॉजिटिव- फायदे-नुकसान की ज्यादा चिंता किए बिना अपनी मेहनत पर ध्यान देंगे और इससे फायदा होगा। मेहनत बढ़ने से परिस्थितियों का सहयोग भी मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी होगी। गैर जरूरी कामों में बहुत समय खराब हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें, वरना महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ बहस न करें।
मकर - पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। नई योजना बनाने से पहले मौजूदा काम और नीतियों को मजबूत करना मददगार रहेगा। नेगेटिव- आज किसी तरह का जोखिम न लें, वरना बिना वजह परेशानी आ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा अभी वापस मिलने की उम्मीद नहीं रहेगी। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेंगे। युवाओं को जल्दी सफलता पाने के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।
कुंभ - पॉजिटिव- परिस्थितियां आपकी सफलता में मदद करेंगी। दूसरों के काम में ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने जरूरी कामों पर फोकस रखें। बच्चों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें सुलझाने में मदद करेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। जमीन से जुड़ी किसी भी कागजी कार्रवाई से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। छोटी सी गलती बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।
मीन - पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपनी समस्याओं का सही समाधान निकाल पाएंगे। फायदेमंद मामलों पर भी महत्वपूर्ण बातचीत होगी। गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है तो आज उस पर गंभीरता से आगे बढ़ सकते हैं। नेगेटिव- अपने जरूरी कामों में ही व्यस्त रहें। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताना या गुस्से में बोलना आपके बनते काम रोक सकता है। स्वभाव शांत और संतुलित रखना जरूरी होगा। किसी भी कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी रखें।
