*दिन - सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास - श्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 10:54 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तरभाद्रपद रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात रेवती*
🌤️ *योग - सुकर्मा रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात धृति*
🌤️*राहुकाल - सुबह 07:51 से सुबह 09:29 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:14*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:15*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण-
💥*विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें ओर बधाई ओर शुभ आशीर्वाद 🌹
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
मेष - पॉजिटिव- समय मिला-जुला रहेगा। कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो उसे वापस लेने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करने पर बेहतर फैसले ले पाएंगे। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान रिश्तों पर हावी न होने दें। इससे संबंध खराब हो सकते हैं। जल्दी सफलता पाने के लिए कोई गैर कानूनी काम न करें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत का खास ध्यान रखें।
वृष - पॉजिटिव- आपकी मौजूदगी और कोशिश से कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। हिम्मत और मजबूत इरादे से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। घर के लिए नई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा रोकने से बच्चों का आत्मविश्वास कम हो सकता है। गैर जरूरी यात्रा से समय और पैसा खराब होगा।
मिथुन - पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से कीमती उपहार और काम की सलाह मिल सकती है। मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लंबे समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगी। नेगेटिव- यात्रा कर रहे हैं, तो खानपान का ध्यान रखें। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन अपने बजट को नजरअंदाज न करें। तनाव और चिड़चिड़ापन आपको लक्ष्य से भटका सकता है।
कर्क - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लें। इससे कोई खास काम पूरा हो सकता है और अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। घर की मरम्मत या व्यवस्था बेहतर करने के काम भी होंगे। नेगेटिव- दूसरे लोगों पर जरूरत से ज्यादा रोक-टोक न करें। इससे उन्हें परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से संबंध खराब न होने दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव करें।
सिंह - पॉजिटिव- जिस काम के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। तनाव कम होगा और राहत महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- बच्चों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना और रोक-टोक करना रिश्तों में दूरी ला सकता है। व्यवहार में थोड़ा बदलाव रखें। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा ध्यान देना होगा। यात्रा से पहले बजट जरूर बना लें।
कन्या - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। हर काम के सभी पहलुओं को समझकर आगे बढ़ें। फायदे के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। आलस के कारण काम न टालें। उलझन होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
तुला - पॉजिटिव- फैसला लेने में उलझन हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आ सकता है। नेगेटिव- आलस और लापरवाही से बचें। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। गैर जरूरी खर्च कम करें। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
वृश्चिक - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। अपनी योग्यता और मेहनत से मुश्किल काम पूरा कर लेंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी परेशानी समझें। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने निजी बात साझा न करें। कोई आपकी बात का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
धनु - पॉजिटिव- दिनभर मेहनत करनी होगी, लेकिन सोच-समझकर लिया फैसला भविष्य में नए रास्ते खोलेगा। घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। संतान से अच्छी खबर मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- तनाव से बचें, वरना काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। छोटी गलतफहमी से करीबी दोस्त या भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। घर में मेहमान आने से निजी काम रुक सकते हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप शुरू करने की योजना है, तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। महिलाओं से जुड़े प्रोडक्ट या सर्विस के बिजनेस में खास सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विवाह के बाहर आकर्षण पैदा हो सकता है, जिसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इससे दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और गला खराब होने की परेशानी हो सकती है। मौसम से बचाव रखें और जरूरत के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
मकर - पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने और नई जानकारी मिलने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। बच्चों की परेशानी समझने और सुलझाने में भी समय लगेगा। सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने से सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव चल रहा है, तो समय रहते सुलझाएं। अचानक जरूरी खर्च सामने आएंगे, जिन्हें कम करना मुश्किल होगा। धैर्य रखें। वाहन खरीदने की योजना आज टालना बेहतर होगा।
कुंभ - पॉजिटिव- घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह से पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा और चिंता दूर होगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी जानकारी बढ़ाएं। कुछ काम समय पर पूरे होने से व्यस्तता कम होगी। नेगेटिव- दूसरों की मदद करने के साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें, वरना आपके काम अधूरे रह सकते हैं। अचानक रिश्तेदार के आने से दिनचर्या बिगड़ सकती है।
मीन - पॉजिटिव- परिवार की सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर की समस्या सुलझने से तनाव कम होगा। भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजना साझा करने पर सही सलाह मिलेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी ऊर्जा सही कामों में लगाएं। नकारात्मक सोच से बचें। किसी भी तरह का जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है।











